फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गौरव की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
जालखेड़ा प्रीमियर लीग जेपीएल 2025 की विजेता टीम के ​खिलाड़ी पुरस्काराें के साथ। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बुलंदशहर। युवा मंडल जालखेड़ा की ओर से टीम एकलव्य के सहयोग से जालखेड़ा प्रीमियर लीग जेपीएल 2025 का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में गौरव गुप्ता की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का सम्मान इंजीनियर विपिन जादौन को उनके सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए दिया गया।
विज्ञापन

ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) सचिन जादौन को 73 रनों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दी गई जबकि सोनू ठाकुर ने 67 रनों की नाबाद पारी खेलकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
गेंदबाजी में मनीष कौशिक ने सात विकेट झटकते हुए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब हासिल किया। कुलदीप सिंह ने छह विकेट लिए। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठजन, खेलप्रेमी और दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा मंडल के सदस्यों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें