फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गौरव और सिमरन ने जीती 1600 मीटर की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गांव सिखेड़ा में शुक्रवार को संतोष पिगमेंट एंड केमिकल इंडस्ट्रीज की ओर से राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कई जिले के धावकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ अरविंद चौधरी और अजीत चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। 2000 मीटर की दौड़ लविश सैदपुर ने जीती। जबकि 1600 मीटर की प्रतियोगिता गौरव और सिमरन ने अपने नाम की। इसी तरह 800 मीटर की दौड़ सोनू बुलंदशहर और 400 मीटर की दौड़ परी खेकड़ा और देव खेकड़ा ने जीती।
भूमि विकास बैंक के चेयरमैन नरेंद्र सिंह और निवर्तमान मंडल अध्यक्ष ललित कुमार ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक बादल तेवतिया को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कंपनी के प्रबंधक अजीत चौधरी, हिमांशु तोमर, दीप्ति सिंह, सुनील पंवार, सुशील सिरोही, दुष्यंत चौधरी, गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें