जेपी ग्रुप अनूपशहर के मस्तराम घाट को हरिद्वार से बेहतर घाट बनाएगा। ग्रुप के संस्थापक जेपी गौड़ ने बताया कि बीच गंगा में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। गंगाघाट के निर्माण के दौरान गंगा की धारा को मोड़ा जाएगा और बाद में वापस घाट पर लाया जाएगा।
जयप्रकाश गौड़ विकास कुमार के भाई डा. विवेक के सिविल सविर्सेज में चयनित होने के उपलक्ष्य में मस्तराम बाबा पर कराए गए भंडारे में शामिल होने आए थे।
उन्होंने आधुनिक घाट निर्माण योजना पर पूर्व विधायक नवलकिशोर गर्ग, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. सुधीर अग्रवाल, वयोवृद्ध समाजसेवी जगदीशसरन अग्रवाल, गोशाला संचालक नरेशचंद अग्रवाल, सेवकचंद गुप्ता और उमा भारती के सलाहकार संजय शर्मा के साथ चर्चा की।