फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सात हजार पौधों से हरा-भरा होगा गंगा एक्सप्रेसवे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की सीमा से होकर गजर रहा गंगा एक्सप्रेसवे हरा-भरा होगा। इस एक्सप्रेसवे पर वन विभाग 10 किलोमीटर के दायरे में करीब सात हजार पौधे रोपित करेगा। इसकी विभाग ने शुरूआत भी कर दी है। एक्सप्रेस के उद्घाटन वाले दिन हुए कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री डाॅ. अरुण कुमार व प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधे रोपित कर दी थी।
विज्ञापन




जिले में गंगा एक्सप्रेसवे हापुड़ की सीमा से शुरू होकर 10 गांवों से होकर गंगा पार करता है। इसके करीब 10 किलोमीटर के दायरे में गांव बीबीनगर, अलाबांस, बातरी, हिंगवाड़ा, सलाबाद, धूमेड़ा, बहापुर, लाड़पुर और चित्सोना अल्लीपुर आते हैं। इसका पिछले दिनों उद्घाटन भी हो चुका है। डीएफओ डाॅ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले की सीमा से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस के दोनों और विभाग ने पौधे रोपित कर हरा-भरा करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरूआत भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 10 किलोमीटर वाले एक्सप्रेसवे पर कुछ स्थान ऐसे भी हैं, जहां पर पौधे रोपित नहीं हो सकते। जबकि करीब सात किलोमीटर का हिस्सा ऐसा है, जहां पर पौधे रोपित किए जाएंगे।
विभाग की ओर से इस क्षेत्र में करीब सात हजार पौधे लगाने की तैयारी की है। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रीगार्ड लगाकर पौधों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसके दोनों ओर जुलाई माह में पौधे रोपित किए जाएंगे। इन पौधों की देखरेख के लिए भी विभाग की ओर से विशेष व्यवस्था की जाएगी। जब तक पौधे पूरी तरह सुरक्षित और पेड़ न बन जाए, तब तक उनका ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें