फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कॉलेज गई छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी ग्रेजुएशन की छात्रा के साथ बहला फुसलाकर साथ ले जाने व कार में ही दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा ने तहरीर देकर बताया कि वह नगर के एक डिग्री कॉलेज में स्नातक की छात्रा है। बीते शुक्रवार को वह घर से कॉलेज गई थी। वहां से लौटते समय नगर के ही एक अन्य मोहल्ला निवासी गैर समुदाय के युवक ने उसे अपनी बाइक से घर छोड़ने की बात कह कर लिफ्ट दी। इसके बाद आरोपी उसे अन्यत्र स्थान पर ले गया। जहां उसने उसे कोल्डड्रिंक पिलाकर एक कार में बैठा दिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद छात्रा अचेत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि नामजद आरोपी धीरज व उसके तीन अन्य साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शिकायत करने पर उसे हत्या की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य बंसल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें