फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

शिकारपुर। एक मोहल्ला निवासी विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, दोनों आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। वह घर में अपनी नौ वर्षीय बेटी के साथ रहती है। आरोप है कि पति की मौत के बाद से ही पड़ोस में रहने वाले पप्पू और आबिद उसके साथ आए दिन अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करते रहते हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 5 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे वह अपने घर पर थी तभी आरोपी पप्पू और आबिद एक अन्य साथी के साथ उसके घर में घुस आए और तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब उसने शोर मचाया तो पड़ोसियों को एकत्रित होता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुुलिस ने दोनों नामजद आरोपी पप्पू और आबिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ शिकारपुर जितेंद्र कुमार रस्तोगी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गोकशी और हत्या के प्रयास में जा चुके हैं जेल
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नामजद आरोपी आदतन अपराधी हैं। जिसके चलते उसकी जान को भी खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी गोकशी और हत्या के प्रयास के मामले में जेल भी जा चुके हैं। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें