फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से किशोरी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से किशोरी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

ऊंचागांव। नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी का बृहस्पतिवार देर रात कैंटर चालक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। साथ ही आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। देर रात ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार शाम थाने पर तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बृहस्पतिवार रात को घर पर ही सोई हुई थी। देर रात करीब एक बजे आहार थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक जो कैंटर पर चालक है, अपने एक साथी के साथ दीवार कूद का घर में घुस आया। साथ ही आरोपी उनकी पुत्री को अगवा कर अपने साथ ले गए। बताया गया कि आरोपियों ने एक ट्यूबवेल पर ले जाकर उनकी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जहां रात्रि गश्त पर निकली पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे खड़े कैंटर को देख कर छानबीन की, तो दोनों युवक उक्त किशोरी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया और डायल 112 गाड़ी में बैठा लिया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। साथ ही किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में तहरीर मिल गई है, मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है । प्रारंभिक दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें