फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से किशोरी को धमकी देकर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से किशोरी को धमकी देकर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को धमका कर और बहला फुसलाकर गांव के ही तीन युवकों ने जंगल में ले जाकर 20 घ्ंाटे तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों को वह खेत में बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों द्वारा घर ले जाने के बाद होश आने पर पीड़िता ने परिजनों को घटना के बारे में विस्तार से बताया। जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर सलेमपुर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी से की गई शिकायत के बाद थाना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
तेजाब डालकर जलाने की धमकी देकर की वारदात
पीड़िता के पिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 27-28 मई की रात लगभग 2.30 बजे पंकज उर्फ काकू उसकी 16 वर्षीय पुत्री को धमकी देकर व बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया। जहां मारपीट कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने अपने साथी प्रदीप कुमार उर्फ बंटी तथा एक अज्ञात लड़के को अपने पास बुला लिया। प्रदीप व अज्ञात लड़के ने पीड़िता को तेजाब डालकर जलाकर मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी अश्लील फोटो/ वीडियो भी बनाई। जिसे वायरल कर पीड़िता को बदनाम करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने टरकाया, एसएसपी के निर्देश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
28 मई की रात करीब 11.30 बजे पीड़िता बेहोशी की हालत में खेत की एक नाली में परिजनों को बेहोशी की हालत में मिली। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने आए, जहां से उन्हें टरका दिया गया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने मामले में एसएसपी से शिकायत की। जिसके बाद थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी पंकज उर्फ काकू, प्रदीप कुमार उर्फ बंटी तथा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पंकज व प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
उपेंद्र कुमार मलिक, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें