फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिले में गणेश उत्सव की धूम, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजे पंडाल

विज्ञापन
अनूपशहर के जेपी विश्वविद्यालय में गणेश प्रतिमा स्थापित करते ​​शिक्षक। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर/डिबाई। जिले में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। नगर से लेकर देहात तक जगह-जगह गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन स्थानों पर पूजा-अर्चना, संकीर्तन और आरती का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के देवीपुरा स्थित सैनी धर्मशाला में भव्य पंडाल सजाया गया है। यहां गणेश प्रतिमा के समक्ष संकीर्तन और महाआरती हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। अनूपशहर के जेपी विश्वविद्यालय परिसर स्थित हर-हर महादेव मंदिर में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई।
कुलपति प्रो. राजीव सक्सेना ने पूजा-अर्चना और आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ भगवान गणेश का स्वागत किया। विश्वविद्यालय परिवार ने सुख, समृद्धि, शांति और सफलता की कामना की।
विज्ञापन

डिबाई में दस दिवसीय गणेश उत्सव का बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हुआ। मेला श्रीगणेश चौथ व राधा-अष्टमी महोत्सव कमेटी ने इसका आयोजन किया था। सुबह आचार्य रमाकांत शास्त्री ने विधि-विधान से गणेश पूजन कराया।
इसके बाद गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के बाद कर्णवास स्थित गंगा तट पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। दोपहर में मंदिर परिसर में कचौड़ी और अन्नकूट प्रसाद का वितरण हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें