फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रंगोली प्रतियोगिता में गांधी सदन ने मारी बाजी

विज्ञापन
बीडीएम पब्लिक स्कूल में रंगोली बनातीं छात्राएं।  - फोटो : स्कूल
विज्ञापन
स्याना। नगर के बीडीएम पब्लिक स्कूल में शनिवार को दिवाली पर्व पर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। गांधी सदन, भगत सदन, बोस सदन व टैगोर सदन के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य शरद शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा बनाई गईं रंगोलियों ने सबका मन मोह लिया। रंगोली प्रतियोगिता में गांधी सदन ने राम दरबार बनाकर प्रथम और बोस सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बोर्ड सज्जा प्रतियोगिता में बोस सदन और गांधी सदन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। टैगोर सदन द्वितीय स्थान पर रहा। इस दौरान छात्राओं ने सुसज्जित थाल व कलश की प्रदर्शनी आयोजित की, जिसमें भगत सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य शरद शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। साथ ही पाठ्यक्रम पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इस दौरान शिवानी गुलाटी, स्वाति सिंह, मोनिका सिंघल, पूजा रानी, जगबीर सिंह, विनीत कुमार, विजेंद्र कुमार व जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





अक्षित अग्रवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें