फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर फल विक्रेता से मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
फल विक्रेता के साथ मारपीट,फायरिंग की घटना की जांच करते सीओ, साथ में कोतवाल। - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
कोतवाली के पास फल विक्रेता से मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन

सिकंदराबाद। बेखौफ सूदखोरों ने नगर के व्यस्ततम दनकौर तिराहे पर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े फल विक्रेता के साथ लाठी, डंडों से मारपीट की और जान से मारने की नियत से फायरिंग की। फायरिंग से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शिकायत करने पर भुगत लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी जावेद पुत्र इकबाल ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व ग्राम निजामपुर निवासी सोनू पुत्र बाबू से ऊचा दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी आसिफ पुत्र इब्राहिम को 20 हजार रुपये ब्याज पर दिलाए थे। बताया कि फरवरी 2020 में सोनू को ब्याज समेत रुपये वापस कर दिए गए। बुधवार की सुबह करीब दस बजे सोनू ग्राम निजामपुर निवासी अपने साथी कपिल, सत्तो व अन्य लोगों के साथ दनकौर तिराहे पर मेरी फलों की ठेली पर पहुंचा और मुझसे और अधिक ब्याज की मांग करने लगा। मना करने पर उक्त लोगों ने मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में आए मेरे भाई सुएब के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की नियत से मेरे ऊपर फायरिंग की। दिनदहाड़े कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर नगर के व्यस्ततम दनकौर तिराहे पर फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकान के शटर गिरा दिए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी पीड़ित को कार्रवाई किए जाने पर भुगत लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वही कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर फायरिंग की घटना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। आननफानन में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह भी भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित से घटना की जानकारी लेने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को रवाना किया। वही सीओ गोपाल चौधरी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। घटना की जानकारी लेने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला लेनदेन के विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग का है। पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तैयारी के साथ आए थे आरोपी
फल विक्रेता पर किया गया हमला पूर्व नियोजित था। आरोपी पूरी तैयारी के साथ आए थे। सभी आरोपियों के हाथ में लाठी, डंडे थे। सभी ने गमछे से अपना मुंह ढक रखा था। नगर का मुख्य व व्यस्ततम क्षेत्र होने के कारण दनकौर तिराहे पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए हर समय ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के अलावा सिविल पुलिस भी तैनात रहती है। इसके बावजूद आरोपी फल विक्रेता के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें