फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज से महिलाओं के साथ एक सहयात्री को मिलेगा निशुल्क सफर का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में शुक्रवार से महिलाओं और बेटियां को एक सहयात्री के साथ निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। बुलंदशहर डिपो के एआरएम ने इस संबंध में सभी परिचालकों को आदेश से अवगत करा पालन करने के निर्देश दिए हैं। रक्षाबंधन से पूर्व पांच अगस्त से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों के फेरे बढ़ाने के साथ अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा निजी बस संचालकों ने भी बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। प्रतिवर्ष रक्षाबंधन पर दो दिन महिलाओं को निशुल्क यात्रा की जगह इस बार तीन दिन निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। साथ ही महिलाएं या बेटियां अपने साथ एक सहयात्री को भी निशुल्क सफर करा सकेंगी। बुलंदशहर डिपो के एआरम परमानंद ने बताया कि शासन के विशेष सचिव खेमपाल सिंह ने महिला यात्री के साथ एक सहयात्री को भी निशुल्क सफर की सुविधा देने का आदेश जारी किया है। इसको लेकर सभी चालक-परिचालकों को अवगत करा दिया गया है। शुक्रवार सुबह छह बजे से रविवार रात 12 बजे तक महिलाओं या बेटियों के साथ एक सहयात्री को निशुल्क सफर की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें