फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डीएवी फ्लाईओवर से वलीपुरा नहर तक थमे पहिये, स्कूली बच्चों समेत राहगीर बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर डीएवी फ्लाईओवर से वलीपुरा नहर तक भीषण जाम लग गया। व्यस्ततम मार्ग पर करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे। जाम के कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे स्कूली वाहनों में सवार बच्चे और राहगीर बुरी तरह परेशान हो गए। लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की ओर से इस विकराल समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास नगर कोतवाली क्षेत्र के अति व्यस्त डीएवी फ्लाईओवर से लेकर वलीपुरा नहर तक जाम लग गया। हालत यह थी कि वाहन चालकों का अपनी जगह से हिलना भी मुश्किल हो गया। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बसों और वैन में फंसे बच्चों को झेलनी पड़ी। भीड़ के बीच बच्चे जाम में घंटों फंसे रहे, जिससे उनके अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई। जाम से निकलने के लिए लोग वाहनों के बीच खड़े नजर आए।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन की तरफ से कोई गंभीर प्रयास नहीं किए जाते हैं। महत्वपूर्ण चौराहों और प्वाइंट्स पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की कमी और ई-रिक्शा व निजी वाहनों के अव्यवस्थित संचालन के कारण आए दिन जाम लग रहा है। जाम के दौरान कुछ लोगों ने अपने स्तर पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को भेजकर यातायात सुचारू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें