ओलावृष्टि से अनूपशहर में किसानों को 35 लाख की क्षति
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में हुई ओलावृष्टि से अनूपशहर में फसलों को 35 लाख रुपये की क्षति हुई थी। प्रशासन की रिपोर्ट स्वीकृत कर शासन ने आपदा राहत कोष में 35 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं। एडीएम वित्त के मुताबिक 35 में से 17 लाख रुपये किसानों में बांट दिए हैं।
एक पखवाड़ा पूर्व जिले में आंधी और बारिश के साथ जगह-जगह ओलावृष्टि हुई थी। इससे सरसों, मसूर, तिल, मक्का, बाजरा आदि फसलों को क्षति हुई थी। डीएम ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से फसल नुकसान का सर्वे कराया।
सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक 35 लाख रुपये की क्षति का आंकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। डिमांड रिपोर्ट के क्रम में शासन ने प्रशासन को 35 लाख रुपये जारी कर दिए। 35 लाख में से 17 लाख रुपये प्रभावित किसानों में वितरित कर दिए गए।
एडीएम वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार ने बताया कि ओलाव़ृष्टि से अनूपशहर क्षेत्र के किसानों को नुकसान हुआ था। क 17 लाख रुपये बांट दिए गए हैं। शेष धनराशि जल्द ही बांटी जाएगी।