घटना की सूचना मिलते वे स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और मनीष को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन और सीओ शशांक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग बुलंदशहर अड्डे पर एकत्र हो गए और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि घटना के कई बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लोगों ने तत्काल गिरफ्तारी, एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। जाम की सूचना पर सीओ भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम खोला गया। बाद में गमगीन माहौल में मनीष का अंतिम संस्कार किया गया।
गाजियाबाद में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान करते थे मनीष
मनीष सैनी गाजियाबाद में लाल कुआं के निकट साहब टॉकीज वाली गली में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते थे। घटना से पहले उसे फोन कर दुकान से बुलाया गया था। मनीष का करीब दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उनकी एक वर्ष की पुत्री है। मनीष की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी आंचल सैनी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि घटना के समय कुछ अन्य युवक भी थे। उनसे पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आ सकती है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मनीष और शिवम दोस्त थे। दोनों के मकान भी आसपास हैं।
पिता की तहरीर पर आरोपी शिवम सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्वॉट टीम समेत चार टीमें गठित की गई हैं। टीम आरोपी की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दे रही है। घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। - अंतरिक्ष जैन, एसपी ग्रामीण