फ्रेट कॉरिडोर के तहत सोमवार को भी किसानों का धरना जारी रहा।
- फोटो : ब्यूरो
फ्रेट कॉरिडोर में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा और किसानों की फसलों पर जेसीबी चलाने के विरोध में मैना-मौजपुर गांव में चल रहा धरना 13वें दिन भी जारी रहा। धरने पर डटें किसानों ने चेतावनी दी है कि वह अपने हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लडेंगे। सोमवार को धरने को भाकियू प्रदेश सचिव ने भी समर्थन दिया है।
धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि शासन और प्रशासन के रुख को देख कर यही लगता है कि वह किसानों का हित नहीं चाहता। इस मामले में वह हर तरफ से चुप्पी साधे हुए है, लेकिन किसान अभी अपनी मर्यादा के दायरे में आंदोलन कर रहे हैं।
अगर प्रशासन ने कोई ऐसा कदम उठाया जिससे किसानों का अहित तो वह भी उसी तरीके से जवाब देने में सक्षम हैं। धरना स्थल पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी ने धरने को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि वह किसानों के हक की लड़ाई में उनके साथ हैं। धरने में लखपत सिंह, मेघराज, लटूर सिंह, सुग्रीव सोलंकी, फूलवती, पिंकी, लता, विनीता आदि रहे।