फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पांच माह बाद निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत गर्भवतियों के लिए निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा पांच माह बाद फिर शुरू हो गई है। योजना के तहत जिले के 40 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर मैनुअल वाउचर लेकर गर्भवती निशुल्क अल्ट्रासाउंड करवा सकेंगी।
विज्ञापन

जिले के 30 सरकारी चिकित्सालयों पर प्रतिमाह एक, नौ, 16 व 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती की जांच के लिए शिविर लगाया जाता है। इसमें 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौ अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पांच ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला महिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय खुर्जा व संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद शामिल हैं।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि अगस्त माह में पोर्टल में तकनीकी अपडेट के कारण वाउचर जनरेट नहीं हो पाए। इस समस्या से चिकित्सालयों पर जुड़ी गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद हो गई थी। अब सुविधा फिर से शुरू हो गई है। 24 जनवरी को पीएमएसएमए के तहत 45 गर्भवतियों ने अल्ट्रासाउंड करवाया। अब गर्भवती महिलाएं प्रतिमाह एक, नौ, 16 व 24 तारीख को वाउचर प्राप्त कर सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें