फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों गोवंश मुक्त, पांच तस्कर गिरफ्तार

Tue, 25 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
कॉलेज रोड स्थित गोशाला के सुपुर्द किए गए हिंदू संगठन और पुलिस की मदद से पकडे़ गए गोवंश। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
शिकारपुर रोड स्थित बगराई गांव के पास मंगलवार को संभल लेकर जा रहे सैकड़ों गोवंशों को पुलिस ने हिंदू संगठनों की मदद से मुक्त कराकर पांच पशु तस्करों को दबोच लिया। सभी आरोपी राजस्थान के बंजारा जाति से संबंध रखते हैं। पुलिस ने गोवंशों को कॉलेज रोड स्थित गोशाला को सौंप दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी धनजंय मिश्रा ने बताया कि हिंदू संगठनों से सूचना मिली कि राजस्थान से दर्जनभर बंजारे अपने साथ 800-1000 गोवंशों को लेकर आ रहे हैं। सूचना पर बंजरग दल के विभाग संयोजक प्रवीण भाटी और शिवसेना के नगर अध्यक्ष अवनीश शर्मा, पप्पन सोंलकी, सोनू नागर, दीपक, सचिन, रोहित पुष्पेंद्र समेत अनेक हिंदू संगठन के लोग पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।

इस दौरान पुलिस ने पांच गोतस्करों को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने पकडे़ गए सभी गोवंशों को हिंदू संगठन की मदद से कॉलेज रोड स्थित गोशाला के  सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी  ने गोवशों को कट्टी के लिए ले  जाए जाने की बात से भी इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन


तीन तस्कर गिरफ्तार सात गोवंश मुक्त
नरसैना पुलिस ने मांडु गंगा घाट पर छापा मारकर गोकशी के लिए ले जा रहे सात गोवंशों को मुक्त कराकर तीन तस्करों को दबोच लिया है। हालांकि, कुछ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेमपाल पुत्र सोहनपाल निवासी कसाईपुरा थाना आदमपुर जिला अमरोहा, छोटू पुत्र सत्रार खां निवासी सुतावली थाना आदमपुर जिला बदायूं और महिपाल पुत्र अमर सिंह निवासी मवई थाना नरसैना जिला  बुलंदशहर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें