फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ठगों ने खाते से निकाल ली पीएफ और बीमा की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पुत्र के साथ साइबर ठगों ने ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर करीब 5.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उनके खाते से पति की मौत के बाद आए पीएफ और बीमा की रकम हड़प ली है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना साइबर क्राइम में अरनियां के गांव अहमदपुर उर्फ हलपुरा निवासी कुमकुम लता ने तहरीर देकर बताया कि उनके पति दिल्ली में एक बैंक होम फाइनेंस लिमिटेड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। पति की मृत्यु के बाद एलआईसी क्लेम और पीपीएफ से कुछ धनराशि मिली थी, जो उनके बैंक खाते में जमा थी। इस बैंक खाते का संचालन उनका पुत्र अनुराग करता था।

आरोप है कि साइबर ठगों द्वारा उनके पुत्र को टेलीग्राम पर किसी ग्रुप में जोड़ लिया गया। इसमें उसे टॉस्क दिए गए और स्क्रीन शॉट मंगाए जाते थे। उससे एक साईट पर खाता बनवाया गया और एक नंबर देकर उसमें रुपये ट्रांसफर कराए गए। उस रकम को मुनाफे के साथ बढ़ाकर खाते में वापस कर दिया जाता था। पीड़ित को फंसाने के बाद उनसे खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।
विज्ञापन


उन्हें धनराशि के दोगुना होने का लालच दिया गया। पीड़िता के अनुसार करीब 16 ट्रांजेक्शन के माध्यम से उनके 5.50 लाख रुपये हड़प लिए गए। और अधिक धनराशि जमा करने पर रुपये वापस करने का भी झांसा दिया गया। पीड़िता ने बताया कि उनके परिवार के पास आय का कोई साधन नहीं है। साइबर ठगों की हरकत से उनका परिवार आर्थिक संकट में फंस चुका है। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें