फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्लॉट दिलाने के नाम 3.40 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐत्मादसराय निवासी युवक ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 3.40 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। मामले में थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात में गांव ऐतमादसराय निवासी राहुल चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गांव में रहने वाले अजयपाल सिंह ने अगस्त 2024 में अपने एक प्लॉट को बेचने का झांसा दिया। इसमें अजयपाल, उसकी पत्नी गौरी, लोकेश, गोलू आदि भी शामिल रहे। आरोपियों ने प्लॉट की कीमत 3.40 लाख रुपये बताई। 9 अगस्त 2024 को अपने परिचितों के सामने आरोपी अजयपाल को 1.90 लाख रुपये दिए, जबकि 1.50 लाख अजयपाल की पत्नी गौरी को ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए।
आरोप है कि पूरे रुपये लेने के बाद अजयपाल द्वारा 500 रुपये के स्टाम्प पेपर पर विक्रय पत्र लिखकर दे दिया गया। इसके बाद जब पीड़ित के द्वारा प्लॉट पर नींव भरवाने का प्रयास किया गया तो आरोपी अजयपाल, गौरी, लोकेश एवं गोलू ने गाली-गलौच एवं मारपीट शुरू कर दी। अब आरोपियों द्वारा प्लॉट पर कब्जा नहीं लेने दिया जा रहा है। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में देहात पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें