फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुलिस में नौकरी का झांसा देकर पांच लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र में बेरोजगार युवक को पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने फर्जी चेक पकड़ा दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी संतपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव खंदोई निवासी ज्ञानेंद्र सिंह और अभिषेक नाम के दो व्यक्ति वर्ष 2018 में पीड़ित के पास आए और पीड़ित के पुत्र की पुलिस में नौकरी लगवाने की बात कही। पुलिस में नौकरी लगवाने की एवज में आरोपियों ने पांच लाख रुपए मांगे। जिस पर पीड़ित ने एक लाख रुपए का चेक और चार लाख रुपए नगद दे दिए। काफी दिनों बाद भी पीड़ित के पुत्र की नौकरी पर नहीं लगी तो पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद उसने अपने रुपए वापस मांगे। पहले तो आरोपी टालमटोल करते रहे लेकिन बाद में आरोपियों ने पीड़ित को चार लाख रुपए का चेक दे दिया।
बैंक में चेक लगाने पर चेक बाउंस हो गया। जिस पर पीड़ित ने आरोपी से शिकायत की तो आरोपियों ने रुपए वापस मांगने पर पीड़ित को भविष्य में हत्या की धमकी दी। अब पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर उक्त दोनों आरोपियों ज्ञानेंद्र व अभिषेक के विरुद्ध ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य बंसल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें