फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किशनपुर गांव के पास आपस में टकराए चार वाहन, सिपाही घायल

विज्ञापन
छतारी क्षेत्र के किशनपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
छतारी। थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के पास शनिवार रात को आपस में चार वाहन टकरा गए। इसमें बाइक सवार पुलिसकर्मी घायल हो गए। अन्य कार, ट्रैक्टर व ऑटो सवार लोग वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि कांस्टेबल रवि परिसर में ही कमरे में रहते हैं और छतारी क्षेत्र स्थित पीआरवी पर तैनात हैं। शनिवार रात को ड्यूटी खत्म कर रवि बाइक से थाने आ रहे थे। तभी किशनपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक पीछे से आ रहे ऑटो से टकरा गई, जिसमें रवि गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, पकड़े जाने के डर से जब चालक ने कार वापस मोड़ी तो पीछे से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। इसमें कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रवि घायल अवस्था में वहीं पड़े रहे। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल रवि को अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने रवि को नोएडा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी का कहना है कि मौके पर क्षतिग्रस्त बाइक, कार, ऑटो व ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। अभी सभी चालक फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें