फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: महिला से गहनों की लूट में बहन और भांजे सहित चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिल्ली निवासी एक महिला के साथ तीन दिन पहले हुई लूट का खुलासा करते हुए जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट की मास्टरमाइंड पीड़िता की अपनी सगी बहन और भांजा निकले। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए आभूषण, वारदात में इस्तेमाल स्कार्पियो, बाइक और चाकू बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी शगुफ्ता जहांगीराबाद से 27 दिसंबर को घर दिल्ली लौट रही थीं। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव रौरा के पास घने कोहरे के कारण जब उन्होंने गाड़ी का शीशा साफ करने के लिए वाहन रोका, तभी घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और डरा-धमकाकर उनके आभूषण लूट ले गए। स्वाट टीम देहात और जहांगीराबाद पुलिस ने सोमवार को जुगसाना कलां के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त शमशुदुआ, गोलू उर्फ सालिम निवासी जहांगीराबाद, हारिश उर्फ समीर और उसकी मां नन्हीं निवासी दिल्ली के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी नन्हीं ने बताया कि वह शगुफ्ता की सगी बहन है। नन्हीं ने अपने बेटे हारिश और स्थानीय साथियों के साथ मिलकर बहन के गहने लूटने की साजिश रची थी, क्योंकि उसे शगुफ्ता के आने-जाने के रास्ते की सटीक जानकारी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पीली धातु की एक माला, मोती जड़े दो कंगन और तीन चूड़ियां बरामद की हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल स्कार्पियो कार और मोटरसाइकिल के साथ दो चाकू भी बरामद किए हैं। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें