फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्याना और सिकंदराबाद में मुठभेड़ में चार बदमाश घायल, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
स्याना पुलिस की मुठभेड़ में गिफ्तार किए गए बदमाश घायल होने पर अस्पताल में भर्ती।
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद के सिकंदराबाद और स्याना क्षेत्र में शनिवार देर रात थाना पुलिस व एसओजी की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। दोनों ही मुठभेड़ में पुलिस ने सात अपराधियों को पकड़ा है, इनमें से दो-दो अपराधी घायलावस्था में गिरफ्तार किए गए हैं। सभी सात बदमाशों को पुलिस ने उपचार कराने व पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस की एक टीम फरीदपुर नहर की पुलिया पर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी कार को तेजी से चलाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशों को निजामपुर लिंक रोड पर घेराबंंदी कर रोक लिया। बदमाशों ने खुद को घिरता देख कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस को भी अपनी ओर से फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें कुछ दूरी पर ही अन्य दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों की शिनाख्त मेनपाल उर्फ योगीनागर (घायल), ब्रजेश कुमार उर्फ विकास (घायल), रोहित गोस्वामी और निखिल निवासीगण ग्राम देवला थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उनके पास से पुलिस ने अवैध असलाह, कारतूस, एक एटीएम कार्ड, कार व नकदी बरामद की है। चारों आरोपियों ने बीते दिनों सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में भी एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा इन पर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।
वहीं, दूसरी ओर थाना स्याना पुलिस व स्वाट टीम चिंगरावटी चौकी पर शनिवार देर रात चेकिंग कर रही थी। उसी समय संदिग्ध एक कार व एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। लेकिन आरोपी अपने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। इसके बाद आरोपी बदमाश गांव बर्रा रोड पर अपनी गाड़ी मोड़ कर भागने लगे। लेकिन कार अनियन्त्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई । बाइक सवार बदमाशों ने अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों व उनके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी शिनाख्त आदेश गांव चिरसी थाना कासना जनपद गौतमबुद्धनगर (घायल), सतीश निवासी गांव बम्हेटा थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद (घायल) और पप्पू उर्फ परमवीर निवासी गांव मौहम्मदपुर खुडलिया थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस, बाइक व लूटी हुई कार बरामद की है। आरोपियों पर नोएडा, गाजियाबाद व बुलंदशहर के विभिन्न थानों में लूट आदि के कई-कई मामले दर्ज हैं। पुलिस इनकी क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें