खुर्जा। क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। बगराई गांव के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार अतुल व कर्मवीर निवासी मोहल्ला अहीरपाड़ा घायल हो गए। आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने दोनों को जटिया अस्पताल पहुंचाया।
इसके अलावा सिकंदराबाद रोड पर हसनगढ़ मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। इसमें कार सवार मुबीन व असलम निवासी मुरारीनगर मोहल्ला घायल हाे गए। संवाद