फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रेबीज से मृत बुजुर्ग के परिवार के चार को पहली और 18 को लगी दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सदर तहसील क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा में रेबीज से बुजुर्ग की मौत मामले में मंगलवार को जिला चिकित्सालय में परिवार के सदस्य एआरवी लगवाने पहुंचे। इसमें चार सदस्यों को पहली तो 18 को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मंगलवार को 188 लोगों को एआरवी लगाई गई।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा निवासी 68 वर्षीय दूध विक्रेता राजेंद्र शर्मा की मौत परिजनों ने रेबीज से होने की बात कही। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच कर महानिदेशक को रिपोर्ट भेजी है। साथ ही परिवार के सदस्यों से मृतक के संपर्क में आने पर एआरवी लगवाने की सलाह दी। इसके बाद परिवार समेत गांव के 25 लोगों को शनिवार को एआरवी की पहली डोज लगाई गई। परिवार के सदस्यों ने छह से सात और लोगों को एआरवी लगवाने की मांग की तो उन सभी को मंगलवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में बुलाया गया। लेकिन ओपीडी में गांव के चार लोग ही पहुंचे। इन सभी को एआरवी लगाई गई। इसके अलावा पूर्व में पहली डोज लगवा चुके 25 में से 18 लोगों ने एआरवी की दूसरी डोज लगवाई।

कोट
गांव नीमखेड़ा में मृतक परिवार से जानकारी लेकर महानिदेशक को रिपोर्ट भेजा जा चुकी है। मृतक के संपर्क में आने वाले लोगों को एआरवी लगाई जा रही है। परिजन की मांग के अनुसार एआरवी लगवाई गई। - डॉ. रमित कुमार, नोडल अधिकारी एआरवी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें