फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : bulandshahr
विज्ञापन
गुलावठी। थाना पुलिस डेबिट कार्ड बदलकर और धोखाधड़ी करके लोगों के रुपये निकालने वाले गिरोह के 4 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 11 डेबिट कार्ड, एक कार, 8830 रुपये और अवैध असलहा बरामद किया गया है। सभी आरोपियों का पूछताछ के बाद चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि गुलावठी पुलिस की एक टीम शनिवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि डेबिट कार्ड बदलकर लोगों के रूपए निकालने वाले गिरोह के शातिर आरोपी मंगल बाजार के निकट आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चेकिंग अभियान शुरू करते हुए चार आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी भागने की कोशिश करने लेग। लेकिन, टीम ने कुछ ही दूरी पर चारों आरोपियों को पकड़ लिया। जिनकी शिनाख्त इकबाल, सलमान, छोटे व नफीस निवासी गांव चिरचिटा उर्फ चिट्टा थाना सलेमपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह जगह-जगह लगे एटीएम के आसपास खड़े हो जाते थे। जैसे ही लोग पैसे निकालने के लिए एटीएम पर आते थे तो वह लोगो से धोखाधड़ी करके उनके डेबिट कार्ड बदलकर उनका पैसा निकाल लेते हैं। आरोपियों ने सिकंदराबाद क्षेत्र में भी धोखाधड़ी कर एटीएम से पैसे निकाले थे। घटना की रिपोर्ट सिकंदराबाद कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर कोतवाली देहात बुलंदशहर, सलेमपुर, गुलावठी, खुर्जा देहात, अनूपशहर सहित विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें