अहमदगढ़। पानी के विवाद को लेकर खेत पर गए युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि 16 अगस्त को गांव खेलिया निवासी 30 वर्षीय यूनुस की खेत पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में यूनुस की पत्नी नजमा ने गांव निवासी असलम, अकरम, समशुद्दीन, साजुद्दीन समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी असलम, अकरम, साजुद्दीन व समशुद्दीन को गिरफ्तार किया है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।