फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पूर्व सभासद ने लगाया नगर पंचायत अध्यक्ष पर अवैध कब्जे का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अतिक्रमण हटाने के दौरान पक्षपात का आरोप लगाते हुए पूर्व सभासद समेत अन्य लोगों ने हंगामा किया। लोगों ने हंगामा करते हुए एक जमीन के पास लगे नगर पालिका के बोर्ड को उखाड़कर फेंक दिया। इस दौरान पूर्व सभासद और लोगों की नगर पालिका अधिकारियों से जमकर नोकझोंक हुई। आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा भी अतिक्रमण किया गया है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने एसडीएम सदर को पत्र लिखा था। इस पर एसडीएम ने एक टीम का गठन किया था। मंगलवार को नायब तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत, अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर थाना पुलिस के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे।
इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय के पास पूर्व सभासद के भाई समेत तीन लोगों के अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ दिया गया। इसके बाद तीनों स्थानों पर नगर पंचायत की ओर से अपने बोर्ड लगा दिए गए। इसी दौरान एक युवक ने मौके पर पहुंचकर नगर पंचायत द्वारा लगाए गए बोर्ड को उखाड़ दिया। सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष और पूर्व सभासद रियाजुद्दीन कुरैशी मौके पर पहुंचे और टीम पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

पूर्व सभासद ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत कार्यालय के पास पंचायत अध्यक्ष की ओर से भी अवैध कब्जा किया हुआ है, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं की गई। मांग की कि पहले नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाना चाहिए था। हंगामे के चलते फिलहाल अतिक्रमण अभियान को 15 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें