फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह

विज्ञापन
खानपुर ​स्थित सेंट मोमिना स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की पुण्यति​थि पर आयोजित 
विज्ञापन
बुलंदशहर/खानपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि जिलेभर में मनाई गई। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम हुए और कई तरह की प्रतियोगिताएं कराई गईं। भाजपा नेता विभिन्न बसों से अलीगढ़ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष महेश चंद्र लोधी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। महेश चंद्र लोधी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह रामभक्त, धर्म और राष्ट्र के लिए आजीवन समर्पित रहे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अनुराग चौधरी एडवोकेट, राजकुमार प्रधान, ठाकुर जगपाल सिंह, प्रेम कुमार लोधी, प्रवीण कुमार लोधी, शिव कुमार लोधी और नरेश लोधी समेत अन्य शामिल रहे। खानपुर के प्रेम फार्म हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभा में उपस्थित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुष्प भेंटकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के राजनीतिक रूप से साथी रहे पूर्व प्रमुख हीरा सिंह ने कहा कि बाबूजी सादगी की एक मिसाल थे। पूरी भीड़ में कार्यकर्ताओं को नाम लेकर बुलाना उनकी विशेषता थी। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी गाड़ी को त्यागने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हम लोगों के आदर्श हैं। इस अवसर पर चमन गुप्ता, जयभगवान सैनी, जयवीर सिंह, पीयूष कौशिक, पिंटू चौहान, धर्मेंद्र माहुर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। संवाद

निबंध लेखन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
बुलंदशहर। खानपुर स्थित सेंट मोमिना स्कूल में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह की पुण्य तिथि पर हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें दो हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय श्री कल्याण सिंह- एक जन नेता था। स्कूल के अध्यक्ष शाह फैसल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कल्याण सिंह के उल्लेखनीय व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि देना और नई पीढ़ी के बीच उनके योगदान और नेतृत्व गुणों के बारे में जागरूकता पैदा करना रहा। इसके माध्यम से छात्रों को कल्याण सिंह की राजनीतिक यात्रा, नेतृत्व गुणों और समाज पर उनके प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन




अलीगढ़ रैली में निजी बस जाने से कई रूट पर यात्री रहे परेशान
बुलंदशहर। अलीगढ़ में आयोजित हिंदू गौरव दिवस में जिले से करीब 300 बसें भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना हुईं। एक साथ अधिक संख्या में बसों के जाने से मार्ग पर बसों की संख्या कम हो गई। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य जाने को बस या अन्य वाहन का इंतजार करना पड़ा। वहीं, स्कूली छात्रों को परिजन अपने वाहनों से लेकर घर पहुंचे।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर सोमवार को अलीगढ़ में हिंदू गौरव दिवस के आयोजन में प्रदेशभर से उनके समर्थक शामिल हुए। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत केंद्र व प्रदेश के कई मंत्री शामिल होने के साथ जिले से भी भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इनके आने-जाने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने करीब 300 निजी एवं स्कूल की बसों का अधिग्रहण किया। इसके चलते स्याना-गढ़-बुलंदशहर मार्ग, अनूपशहर-जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग, गुलावठी-हापुड़-मेरठ-बुलंदशहर मार्ग समेत अन्य निजी बस मार्ग पर बसों की संख्या कम रहने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्याना जा रहे यात्री रविंद्र ने बताया कि स्याना से आगे बुगरासी मार्ग पर जाना है। काफी देर से खड़ा हूं। बस नहीं मिल रही। एक रोडवेज बस आई थी, वो पहले से ही भरी थी। वहीं, छोटे-छोटे मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को पैदल सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें