फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
खुर्जा में मंगलवार सुबह इस तरह छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में कोहरा व कंपकंपा देने वाली ठंड का असर कम नहीं हो रहा। सोमवार की रात से शुरू हुआ घना कोहरा मंगलवार सुबह नौ बजे के बाद तक रहा। ऐसे में सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दिन में निकली धूप के बाद भी ठंडी हवा चलने से राहत नहीं मिली। शाम होते ही फिर से कोहरे का असर बढ़ता दिखाई दिया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से लगातार कोहरा व गलन बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार दिन के समय कुछ मौसम साफ रहा लेकिन शाम होते ही कोहरे का असर बढ़ने लगता है। मंगलवार सुबह के समय दृश्यता शून्य रही।
मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम पहुंचा 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह कहना है कि अभी कोहरे व ठंड से निजात नहीं मिलने के अासार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें