फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बारिश के बाद छाया कोहरा, ठंडे मौसम का हुआ अहसास

विज्ञापन
शनिवार की सुबह इस तरह छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार की सुबह दिसंबर की सर्दी जैसा माहौल बना दिया। कोहरे की सफेद चादर छा गई और लोगों को ठंड का अहसास हुआ। दिन में धूप भी निकली लेकिन हवा में ठंडक बनी रही। कई लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। मौसम वैज्ञानिक अभी भी बादल छाने और बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं। वहीं, किसान फसलाें को हुए नुकसान को देखकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से छा रहे बादलों के बीच बृहस्पतिवार देर रात से तेज हवा व गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। यह बारिश शुक्रवार करीब दोपहर तक जारी रही। इससे जहां आमजन की परेशानी बढ़ गई। वहीं, करीब 23 एमएम हुई बारिश के चलते गेहूं की फसल के साथ सरसों व आलू की फसल को भी नुकसान की आशंका है। किसान अपनी फसलों को देखकर चिंतित हैं कि इस नुकसान की भरपाई कैसे हो सकेगी। यदि और बारिश होती है तो उन्हें लागत भी हाथ नहीं लगेगी।
उप कृषि निदेशक बबलू कुमार का कहना है कि फसल का आकलन किया जाएगा और इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। शनिवार देर रात से ही आसमान में कोहरे की सफेद चादर छाने लगी, जो शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक रही। इस बीच वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया गया। आद्रता 56 और हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। जबकि शुक्रवार बारिश के बीच अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि अभी भी बादल छाए हैं और बारिश का अनुमान है। बार-बार बदल रही मौसम की रंगत के बीच तापमान में अभी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। साथ ही हल्के बादल भी छाने का अनुमान लगाया जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस पर रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें