फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पांच हजार किसानों को मिलेगा बढ़ी सब्सिडी का फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। फल, फूल व सब्जी की खेती कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। बागवानी में मिलने वाली सब्सिडी में इजाफा किया गया है। इससे करीब पांच हजार किसानों को बढ़ी सब्सिडी का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि जिले के किसान फल, फूल व सब्जी उगाकर आर्थिक लाभ कमा रहे हैं। एकीकृत बागवानी मिशन के तहत उद्यान विभाग फल, फूल व सब्जी की खेती करने पर सब्सिडी देता है। इसके लिए हर वर्ष जिले को लक्ष्य भी दिया जाता है।
योजना के तहत लघु व सीमांत किसानों को एक हेक्टेयर या उससे अधिक क्षेत्र में खेती करने पर अनुदान दिया जाता है। अब किसानों को आम, अमरूद, पपीता, केला व ड्रैगन फूट के साथ सब्जियों में मिलने वाली सब्सिडी में इजाफा किया गया है। ड्रैगन फ्रूट के लिए सब्सिडी 30 हजार से बढ़ाकर 1.62 लाख कर दी गई है। केला के लिए 30,738 से बढ़ाकर 42 हजार कर दी गई है।
विज्ञापन

इसी तरह सब्जियों के लिए पहले प्रति हेक्टेयर 20 हजार रुपये सब्सिडी मिलती थी, जो अब बढ़ाकर 24 हजार कर दी गई है। योजना के लिए किसानों को उद्यान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। योजना से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें