फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाहरी जनपदों से स्थानांतरण होकर आए स्वाइन फ्लू के पांच मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्वाइन फ्लू के मामले लगातार अन्य जनपदों से बुलंदशहर स्थानांतरित होकर आ रहे हैं। लखनऊ से पोर्टल पर पांच और मरीजों का विवरण अपडेट किया गया है। इसके साथ ही बुलंदशहर निवासी कुल 15 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

हालांकि, इन सभी मरीजों के स्वस्थ होने की जानकारी मिली है। प्रदेशभर में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। मामले बढ़ने पर मरीजों को उनके मूल निवास स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है। जिले के कई लोग बाहर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और आगरा जैसे जनपदों में नौकरी करते हैं।
शासन ने तीन दिन पूर्व बुलंदशहर के 10 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की थी। ये सभी गौतमबुद्धनगर, दिल्ली और गाजियाबाद में पीड़ित हुए थे। नए अपडेट में अनूपशहर के दो, बुलंदशहर और अगौता का एक-एक मरीज नोएडा में संक्रमित पाया गया। गुलावठी निवासी एक महिला की आगरा में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। विभाग ने संपर्क करने पर सभी के स्वस्थ होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीएमओ सभागार में सभी चिकित्सा अधिकारियों को स्वाइन फ्लू से बचाव की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी रमित कुमार ने बताया कि जिले में बचाव के लिए लगभग सभी तैयारियां हो चुकी हैं। मंगलवार को चिकित्सा प्रभारियों को मरीजों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। फ्लू वार्ड और ओपीडी अलग बनाने के लिए भी कहा गया है। मरीजों के इलाज व जांच के लिए जरूरी सामान मंगवाया जा रहा है।
लोगों से अपील की गई है कि वे इस स्थिति से घबराएं नहीं बल्कि सतर्क रहें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। तेज बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर सरकारी चिकित्सालय में जांच करवाएं।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे का कहना है कि अन्य जनपदों से 15 मामले स्वाइन फ्लू के अब तक स्थानांतरण होकर आए है। ये सभी स्वस्थ हो चुके हैं। मामले सामने आने पर सभी की समय-समय पर निगरानी कराई जाएगी। साथ ही सभी चिकित्सालयों में स्वाइन फ्लू को लेकर व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें