फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 5.88 करोड़ से बनेंगी जिले की पांच सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए शासन ने प्रस्तावों पर स्वीकृति दी है। साथ ही स्वीकृत प्रस्तावों के सापेक्ष करीब दो करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी की गई है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के जर्जर होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। इसके चलते लंबे समय से लोग इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर करीब आठ माह पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों के संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे गए थे। अब शासन ने विभिन्न क्षेत्रों की पांच सड़कों के निर्माण के लिए 5.88 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति दी है। इसके लिए शासन ने करीब दो करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि शासन ने धनराशि जारी कर दी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


इन सड़कों का होगा निर्माण
- 80.41 लाख से मनोहर गढ़ी से बरारी संपर्क मार्ग
- 97.61 लाख से पहासू-पीतमपुर पंड्रावल से जयरामपुर संपर्क मार्ग
- 1.22 करोड़ से बुलंदशहर-स्याना-गढ़ मार्ग से रजवाहे की पटरी होते हुए नगला करन तक निर्माण
- 1.08 करोड़ से पहासू-पीतमपुर पंड्रावल से मिसिंग लिंक मार्ग के छूटे भाग का निर्माण
- 1.80 करोड़ से कुरैना-बांसुरी संपर्क मार्ग कोठरा संपर्क मार्ग का निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें