फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फर्जी खाता खोलकर 21.75 लाख गबन करने वाले पांच डाककर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। डाक विभाग में 21.75 लाख रुपये के गबन के मामले में कानपुर पुलिस ने शनिवार को पांच आरोपियों को बुलंदशहर, मथुरा और जेवर क्षेत्र में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। जेवर व साबौता जाफराबाद के डाक कर्मचारियों पर अक्तूबर माह में कानपुर के एक दंपती के खाते से फर्जीवाड़ा करके धनराशि स्थानांतरित करने का आरोप है। इस मामले में पांच डाक कर्मचारियों को पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है।
जेवर क्षेत्र के साबोता जाफराबाद में तैनात शाखा डाकपाल सौरभ दीक्षित ने 21 अक्तूबर को उपडाकघर जेवर के डाक सहायक सतीश कुमार की आईडी का दुरुपयोग कर फर्जी खाता खोला। इस खाते को बाद में कानपुर के सुधीर कुमार सूद के खाते से लिंक कर 21 लाख 75 हजार 572 रुपये की धनराशि निकाल ली और संबंधित धनराशि को बाद में अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया था। इस मामले में डायरेक्टर पोस्टल सर्विसेज कानपुर और पोस्ट मास्टर जनरल आगरा ने जांच कर बुलंदशहर मंडल के डाक अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में साबोता जाफराबाद डाकघर में तैनात खुर्जा निवासी शाखा डाकपाल सौरभ दीक्षित, उपडाकघर जेवर के दो डाक सहायक सतीश कुमार व अशोक कुमार मीना, अभिकर्ता देवेंद्र सिंह और ग्रामीण डाक सेवक विपुल शर्मा को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया था। इसके बाद गत नवंबर माह में खाते से धनराशि निकाले जाने के मामले में पीड़ित दंपती ने कानपुर पुलिस को तहरीर देकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, अब शनिवार को कानपुर पुलिस बुलंदशहर पहुंची और मुख्यालय से मामले की जांच रिपोर्ट ली। इसके बाद पांचों आरोपियों को पूछताछ के बुलाने के लिए संपर्क किया। कानपुर पुलिस ने बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र से आरोपी सौरभ दीक्षित को, जेवर से सतीश व देवेंद्र को, मथुरा से विपुल को व एक्सप्रेस वे से आरोपी अशोक को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। वहां से सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। डाक अधीक्षक त्रिभुवन प्रताप सिंह ने बताया कि 21.75 लाख रुपये गबन मामले में जांच करने कानपुर पुलिस आई। वह इस मामले से जुड़े सभी रिकार्ड अपने साथ ले गई है। पूर्व में इस मामले की जांच रिपोर्ट पोस्ट मास्टर जनरल आगरा को सौंपी जा चुकी है। शाखा डाकपाल समेत पांचों डाक कर्मी निलंबित चल रहे थे। कानपुर पुलिस ने संबंधित को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें