फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: इमरान की हत्या में युवती के चाचा और दो चचेरे भाइयों समेत पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
खुर्जा के इस्लामाबाद गांव निवासी मृतक इमरान का फाइल फोटो । स्रोत : फाइल फोटो
विज्ञापन
खुर्जा। इस्लामाबाद गांव में सोमवार को हुई इमरान की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमिका के चाचा, दो चचेरे भाइयों और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। सोमवार रात इमरान का शव गांव पहुंचने पर परिजन बिलख उठे। गमगीन माहौल में इमरान को सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन


इस्लामाबाद गांव निवासी रहीस ने बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा इमरान पॉटरी फैक्टरी में माल ढोने के लिए पिकअप चलाता था। इमरान और पड़ोस में रहने वाली युवती के बीच प्रेम संबंध थे। रविवार रात को युवती बिना किसी को जानकारी दिए घर से कहीं चली गई थी। ऐसे में अंसार, भाई जुबैर, उमर और अन्य दो लोग युवती की तलाश कर रहे थे।
सोमवार दोपहर इमरान किसी काम से खुर्जा नगर गया था। वहां से घर लौट रहा था। जब इमरान गांव में मुख्य चौराहा पर पहुंचा तो शौकीन साइकिल वाले के यहां आरोपियों ने इमरान को रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। फिर जबरन इमरान को खींचकर गली में ले गए और पांचों ने मिलकर चाकुओं से इमरान पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर पीड़ित व परिवार के अन्य लोग चौराहे पर पहुंचे, वहां उन्होंने आरोपियों को इमरान पर चाकू से हमला करते देखा। विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़ित पर भी हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित व परिजनों ने घायल इमरान को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस टीम गांव व अस्पताल पहुंची। इसके बाद परिजनों से पूछताछ की।
घटना के बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सोमवार शाम को इमरान के पिता रहीस ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सोमवार रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया तो परिजन बिलख उठे। जिस बेटे के निकाह की तैयारी चल रही थी, उसका शव देख माता-पिता के आंसू नहीं रुक रहे थे।
इमरान की हत्या में पिता रहीस की तहरीर पर उमर, जुबैर, उनके पिता अंसार और दो अज्ञात पर बलवा, हत्या, धमकी, हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें जुटी हैं। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - पूर्णिमा सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें