हाईवे स्थित अच्छेजा गांव के समीप विगत चार नंवबर को हुए हादसे में मामा, भांजी और भांजे के मौत के मामले में परिजनों के लिए आर्थिक मदद के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से तीनो मृतकों के परिजनों को जल्द ही पांच-पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
इसके अलावा हादसे में मृत लवी और ज्योति के भाई कुश को बेहतर शिक्षा दिलाने की दिशा में भी प्रशासन प्रभावी कदम उठाएगा।
बता दें कि अच्छेजा गांव के समीप विगत चार नंवबर को चांदौक निवासी पुनीत, अच्छेजा निवासी लवी और ज्योति की हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। एसडीएम खुर्जा राहुल यादव ने बताया कि ा पट्टा देने का भी विचार चल रहा है। एसडीएम ने बताया कि राजवती के बेटे और लवी के भाई कुश को शिक्षित करने के लिए प्रबंध किया जाएगा।