फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन राजकीय विद्यालयों में 72.50 लाख से बनेंगी पांच प्रयोगशालाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित तीन राजकीय स्कूलों में 72.50 लाख रुपये की लागत से विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जीव विभाग की पांच प्रयोगशालाएं बनेंगी। एक प्रयोगशाला के निर्माण पर 14.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी साल के अंत तक प्रयोगशालाएं बनकर तैयार हो जाएंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि पिछले दिनों शासन ने जिले के तीन राजकीय विद्यालयों में प्रयोगशालाएं बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। इसके लिए जिले के गांव दादूपुर नीला, शिकारपुर और अहरौली में संचालित राजकीय विद्यालयों का चयन किया गया। दादुपुर नीला और शिकारपुर के स्कूल में दो-दो प्रयोगशालाएं बनेंगी। इनमें विज्ञान व भौतिक विज्ञान की एक और जीव विज्ञान की एक प्रयोगशाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहरौली के स्कूल में विज्ञान व भौतिक विज्ञान की एक-एक प्रयोगशाला बनेगी। इन विद्यालयों में प्रयोगशाला न होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी हो रही थी। प्रयोगशाला बनाने के लिए राशि मिल चुकी है। सितंबर माह से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें