यह घटना खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के मामन फ्लाईओवर के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरिद्वार से कांवड़ लेकर आगरा के अच्छेजा थाने के नागर गांव जा रहे बाइक सवार कांवड़ियों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सड़क हादसे में पांच कांवड़िये घायल हो गए। हरिद्वार से आगरा की ओर डाक कांवड़ ले जा रहे बाइक सवार कांवड़ियों को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घायलों में से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
यह घटना खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के मामन फ्लाईओवर के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरिद्वार से कांवड़ लेकर आगरा के अच्छेजा थाने के नागर गांव जा रहे बाइक सवार कांवड़ियों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कांवड़िये सड़क पर गिर गए और वाहन उन्हें कुचलता हुआ आगे बढ़ गया।
दुर्घटना में घायल हुए कांवड़ियों की पहचान पिंटू, अजय, दिव्यांश, सौरभ और अंकित के रूप में हुई है। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए खुर्जा के सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, तीन कांवड़ियों की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गुस्साए कांवड़ियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और न्याय की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए कांवड़ियों को शांत करना आसान नहीं था। कांवड़ियों और पुलिस के बीच जमकर नोंकझोंक हुई।
हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद कांवड़िये शांत हुए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।