बुलंदशहर। जनपद में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सुजापुर धमैड़ा में बाइक, कार की टक्कर में गांव भडौली थाना अगौता निवासी दनिश 25 वर्ष, उनकी पत्नी शमीना घायल हो गए। शमीना की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जालखेड़ा निवासी अरूण 23 वर्ष वलीपुरा नहर पर बाइक की टक्कर से घायल हो गए। गांव लडूकी थाना अगौता निवासी संजय 45 वर्ष ककोड़ रोड पर बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में घायल हो गए। कोतवाली देहात के गांव चावली निवासी इमरान 27 वर्ष चावली रोड पर ई-रिक्शा के पलटने से घायल हो गए।