फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आग लगने से गेहूं की पांच बीघा फसल जली

विज्ञापन
शिकारपुर क्षेत्र के गांव समनपुर के जंगल में गेहूं की फसल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
शिकारपुर। क्षेत्र के गांव समनपुर के जंगल में थ्रेसिंग के लिए इकट्ठा की गई गेहूं की फसल में आग लग गई। पता लगने पर ग्रामीण आग बुझाने के लिए भागे। जब तक फसल स्वाहा हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी नरेंद्र शर्मा का समनपुर के जंगल में खेत है। कटाई के बाद 5 बीघा गेहूं की फसल थ्रेसिंग के लिए इकट्ठा की गई थी। सोमवार की रात अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने की रोशनी देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए खेतों की ओर दौड़े। लेकिन जब तक ग्रामीण आग बुझाते तब तक गेहूं की फसल राख हो गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें