फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: टावर के नीचे दबने से फिटर की मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
सिकंदराबाद मृतक मोहित का फाइल फोटो
विज्ञापन
सिकंदराबाद। फैक्टरी में टॉवर को हाइड्रा से उठाते समय टावर के गिरने और उसके नीचे दबने से फिटर मोहित की मौत हो गई। मोहित की मौत की सूचना से उसके परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को गमगीन माहौल में मोहित का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सिकंदराबाद के मोहल्ला रामबाड़ा निवासी पवन सिंह ने बताया कि उनके पुत्र मोहित (30) औद्योगिक क्षेत्र स्थित टावर बनाने वाली कंपनी में फिटर के पद पर काम पर कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह ड्यूटी पर गए थे।
विज्ञापन

ड्यूटी शाम छह बजे समाप्त हो जाती है। शाम 6:30 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो मोहित की पत्नी खुशबू ने साथ काम करने वाले कर्मचारियों के परिजनों से जानकारी की।
कर्मचारियों के परिजनों ने बताया कि कार्य के दौरान मोहित घायल हो गए थे। साथी कर्मचारी तनुज, राहुल, रोहित और अजीत सैनी उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए थे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोहित की मौत की सूचना से उनके परिवार में मातम छा गया।
साथी कर्मचारी राहुल ने बताया कि शाम को छुट्टी के समय सुपरवाइजर ने कर्मचारियों को फैक्टरी में रोक लिया था। फिटिंग के दौरान हाइड्रा से टावर को ऊपर उठाया जा रहा था। इसी दौरान टावर असंतुलित होकर नीचे गिर गया और मोहित उसके नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में अन्य कर्मचारी भी बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

छह माह के कायरव के सिर से पिता का साया
मोहित के पिता पवन ने बताया कि मोहित की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। उनके छह माह का बेटा कायरव है। मोहित की मौत से छह माह के बेटे के सिर से उसके पिता का साया उठ गया है।
परिवार के लोग जहां मोहित की हादसे में असमय मौत को लेकर दुखी है। वहीं, उन्हें उनके छह माह के बेटे के भविष्य की चिंता भी सता रही है। मोहित की आय से ही परिवार चलता था। उसके पिता समारोह में हलवाई के साथ कार्य करते हैं। छोटा भाई रोहित बेरोजगार हैं।

वर्जन
घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। दीपक कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें