बिना तलाक लिए रहने लगा दूसरी पत्नी संग
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आदर्शनगर में एक व्यक्ति अपनी पहली पत्नी से तलाक लिए बिना अपनी मां और दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। इसी बात से नाराज होकर दिल्ली निवासी पहली पत्नी कुछ लोगों के साथ युवक के घर आ धमकी।
पति की हुई जमकर पिटाई
पत्नी ने इसी बात से नाराज होकर युवक के घर पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। उसके साथ आए लोगों ने उसके पति को जमकर पीटा और मारपीट कर युवक के कपड़े तक फाड़ दिए। करीब 45 मिनट तक घर के आसपास चीख-पुकार का माहौल बना रहा। बीच बचाव करने आए पड़ोसियों व मौके पर मौजूद लोगों के साथ अभद्रता की गई।
वीडियो वायरल
घटना से जुड़ा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में पीड़ित युवक की बनियान फटी नजर आ रही है व एक बुजुर्ग महिला को अपनी जान बचाते भागते देखा जा सकता है।
कोर्ट में चल रहा मामला
दोनों पक्षों से बात करने पर पता चला कि युवक की पहली शादी हो चुकी है। उसका उससे संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। मामला शांत कराया। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामलें में महिला के पति एवं महिला के भाई के खिलाफ शांति भंग में चालान किया है।