फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दनकौर रोड पर युवक से मारपीट-फायरिंग, वीडियो वायरल

विज्ञापन
तमंचे से फायर करता युवक। - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
दिनदहाड़े दनकौर रोड पर युवक से मारपीट-फायरिंग, वीडियो वायरल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने अपराधियों में पुलिस खौफ के दावों की पोल खोल दी। वायरल वीडियो में नगर के दनकौर रोड पर दिनदहाड़े बेखौफ युवक एक युवक और उसके साथी को पीट रहे हैं। युवकों ने तमंचे से हवाई फायरिंग भी की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए। मामले में पुलिस ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव विस्वाना निवासी अंकुर पुत्र अतर सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3.20 बजे वह गांव के ही अपने साथी रोहित पुत्र वीरेंद्र के साथ दनकौर रोड स्थित गढ़ी मोड़ पर ठेले पर बिरयानी खा रहा था। इसी बीच गांव खेरली थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी विकास उर्फ काले, रोहित, हरेंद्र, राहुल शर्मा, मनोज भाटी, जितेंद्र वहां पहुंच गए। सभी के हाथों में लाठी, डंडे और तमंचे थे। आते ही इन लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव में आए उसके साथी रोहित के साथ भी मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की। उसकी चीख पुकार सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को देख आरोपी हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। मारपीट में उसे गंभीर चोट आई है। मारपीट के दौरान वहां खड़े किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। शाम होते होते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो 30 सेकेंड का है। वहीं, दिनदहाड़े मारपीट और फायरिंग की घटना से लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा दिखा। एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग मामले में आरोपी को रिमांड पर लिया, तमंचा बरामद
सिकंदराबाद। पुलिस ने हर्ष फायरिंग मामले में आरोपी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया। तीन फरवरी को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें क्रिकेट मैच की जीत के जश्न में कुछ युवक हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे। पुलिस जांच में प्रकाश में आया था कि वीडियो गुलावठी रोड का है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में एक अन्य आरोपी का नाम प्रकाश में आने पर उसे भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी अबूजर पुत्र आरिफ को रिमांड पर लिया। एसआई ब्रिजेश यादव ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर सिरोधन रोड स्थित झाड़ियों से तमंचा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें