फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चार लाख रुपये के पटाखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। घर में छिपाकर रखे पटाखों के जखीरे को बरामद कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाल रवि रतन सिंह ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी प्रमोद के घर से पटाखे के छह बोरे बरामद किए हैं। जबकि वह मौका पाकर भाग गया। वहीं, पवन के घर से भी बोरों में रखे गए पटाखे बरामद कर पवन को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद पटाखों की कीमत करीब चार लाख रुपये है। पूछताछ के दौरान प्रमोद के परिजनों और पवन ने बताया कि वह दिवाली पर बेचने के लिए पटाखे लाए थे। बरामद पटाखों को कब्जे में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 5, 9बी(1)बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी पवन को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें