चोला। क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी में मंगलवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब गांव की एक हार्डवेयर व टायर-ट्यूब की दुकान में अचानक आग लग गई। इसमें लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
पुष्पेंद्र ने बताया कि गांव में उनकी हार्डवेयर की दुकान है। बाइक, स्कूटर व ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर-ट्यूब के साथ वाहनों के पार्ट्स भी बेचते हैं। मंगलवार की दोपहर वह खेत पर गए थे। उनके पिता हरपाल सिंह दुकान के बाहर बैठे थे। हरपाल सिंह ने बताया कि अचानक दुकान के भीतर से धुआं निकलता दिखाई दिया। शोर मचाया तो ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। संवाद