फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से सात किसानों की 51 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से सात किसानों की 51 बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन

चोला। हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी से चौकी क्षेत्र के गांव के सात किसानों की 51 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने मुआवजा दिए जाने की मांग की। सूचना पर पहुंची तहसील टीम ने किसानों की फुंकी फसल का मुआयना करते हुए खेत की पैमाइश की।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव खानपुर के किसानों ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी से गांव निवासी रघुराज पुत्र श्यामलाल की 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास में खड़ी अमित पुत्र बिशन की 9 बीघा, तेजवीर पुत्र अजीत की 7 बीघा, सुंदर पुत्र मल्हन की 9 बीघा, ऋषि पुत्र राधा की 4 बीघा, सुखबीर की 9 बीघा, लज्जावती की तीन बीघा खड़ी फसल को चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। सूचना पर चोला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सिकंदराबाद से पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सात किसानों की गेहूं की 51 बीघा फसल जलकर पूरी तरह से राख हो चुकी थी। किसानों ने फसल के जल जाने से लाखों का नुकसान बताया है। लेखपाल यशपाल सिंह ने बताया कि मुआवजे के लिए रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें