फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कपड़े की दुकान में लगी आग, नहीं पहुंची दमकल गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीबीनगर। नगर के रामलीला तिराहे पर स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग लगने की सूचना के बाद भी दमकल की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। लोगों ने पास के एक वाटर सप्लायर के सहयोग से कुछ ही देर में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम रामलीला तिराहे पर स्थित एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान संचालक शीतल दुकान बंद करके घर गई थी। कुछ देर बाद ही दुकान से तेज धुंआ निकलना शुरू हो गया। जिसके चलते पड़ोस में स्थित दुकान संचालकों ने शीतल को मामले की जानकारी दी। दुकान में आग की जानकारी मिलते ही शीतल बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को फोन किया, लेकिन गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिसके बाद लोगों ने किसी तरह वाटर सप्लायर की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें