फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
सिकंदराबाद गोदाम के जला सामान। संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। प्लास्टिक के गोदाम में अचानक लगी आग से करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लगा। नगर के मोहल्ला चौधरीवाडा निवासी रफीक ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में गुर्जर चौक के पास प्लास्टिक का गोदाम है। रविवार की सुबह करीब 11 बजे उन्हें लोगों ने गोदाम में आग के लगने की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। उनकी सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग से उनके गोदाम में रखा करीब एक लाख रुपये का सामान जल गया। रफीक ने बताया कि गोदाम के पास झाड़ियों में आग लगी हुई थी। उन्हें आशंका है कि झाड़ियों से निकली चिंगारी से ही गोदाम में आग लगी है। फायर स्टेशन सिकंदराबाद के इंचार्ज अतुल तिवारी ने बताया कि सूचना पर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें